दाल की कीमतें फिर उछलीं

दाल की कीमतें फिर उछलीं

गत कुछ दिनों से दलहनी फसलों की कीमतों में गिरावट का रुख देखने के बाद अब दाल की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है । गौरतलब हो कि सरकार ने दलहनी फसलों के स्टॉक में से लगभग 5 लाख टन दालों को बेचने का निर्णय लिया था जिसके बाद दलहनी फसलों की कीमतों में तेजी से गिरावट देखने को मिली थी । वहीं सरकार द्वारा तत्काल प्रभाव से गेहूं और तुअर दाल पर लगाए गए 10 प्रतिशत आयात शुल्क के बाद दाल की कीमतें तेज होती दिख रही हैं।

केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अनुसार तुअर दाल का अब तक का सबसे अधिक उत्पादन होने का अनुमान है जोकि 42.3 लाख टन तक अनुमानित किया गया, जबकि नेफेड ने अब तक सबसे अधिक खरीदी की है, 25 मार्च तक 3.79 लाख किसानों से 6.38 लाख टन तुअर की खरीद की है ।

Comments

Popular posts from this blog

Likely Rain During This Weekend over Gujarat : Better Groundnut Prospect

Sesame (Till) in Rajasthan: Fairly Good Crop Expected

Status of Arhar Crop in Maharashtra