मौसम की जानकारी - ३१ मार्च २०१६

अगले तीन दिनों के दौरान मैदानी उत्तर-पश्चिमी भारत (विशेषरूप से पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश) के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा हो सकती है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस क्षेत्र में अधिकतम तापमान 15 से 36 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा।


पूर्वोत्तर भारत (असम, मणिपुर, मेघालय आदि) तथा साथ ही साथ सिक्किम के अधिकतर स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहने की संभावना है। पूर्वी भारत में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य भारत में छत्तीसगढ़ तथा दक्षिण में कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा हो सकती है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम के ज्यादातर शुष्क रहने की संभावना है।

Comments

Popular posts from this blog

Likely Rain During This Weekend over Gujarat : Better Groundnut Prospect

Sesame (Till) in Rajasthan: Fairly Good Crop Expected

Status of Arhar Crop in Maharashtra