समस्तीपुर, बिहार में विभिन्न फसलों की स्थिति

हमारे संवाददाता, श्री राकेश सिंह ने बिहार के समस्तीपुर तथा आसपास के क्षेत्रों दलसिंह सराय, रोसेरा और बिभूतिपुर में विभिन्न फसलों की स्थिति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गेहूं की फसल में बाली बननी शुरू हो गयी है और फसल में कीट और रोग की कोई बड़ी घटना नही देखी गयी है। 
खैनी/गुटखा बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली तंबाकू की फसल अच्छी स्थिति में है । किसान आलू की फसल की कटाई कर रहे हैं और वर्तमान में थोक मंडियों में आलू का भाव रु 700-1000/ क्विंटल के आसपास है।
श्री सिंह ने बताया कि मक्का की फसल फली-गठन के चरण में है। जिले के अधिकांश किसान इस फसल की खेती मुर्गी पालन उद्योग में चारे के लिए कर रहे हैं।


जिले तथा आसपास के इलाकों में 5 दिन पहले हल्की वर्षा हुई है जिससे सभी फसलों को फायदा होगा। हालाँकि अगले सात दिनों में यहाँ वर्षा की संभावना नहीं है।

Comments

Popular posts from this blog

Likely Rain During This Weekend over Gujarat : Better Groundnut Prospect

Sesame (Till) in Rajasthan: Fairly Good Crop Expected

Status of Arhar Crop in Maharashtra